Jaunpur News: पत्नी से विवाद में पति ने खाया जहरीला पदार्थ
जौनपुर, जुलाई 23 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के एतमादपुर गांव में ससुराल आए एक युवक ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर ससुराल वालों ने उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के पीछे पति पत्नी का विवाद बताया जा रहा है। मध्यप्रदेश के हरसूत खंडवा निवासी 28 वर्षीय रितेश की शादी एतमादपुर गांव में राजेश पासवान की पुत्री रोली के साथ हुई। कुछ दिन पहले रितेश अपने ससुराल आया था। दोपहर बाद किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होने पर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिला के एक निजी अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक पिया, इलाज के दौरान मौत यह भी पढ़ें- विवाहिता को जहर देने का आरोप, हालत नाजुक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.