Jaunpur News: पत्नी पर नगदी और आभूषण लेकर भागने का आरोप
जौनपुर, अगस्त 30 -- Jaunpur News: बदलापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी पति ने पत्नी पर आभूषण और नगदी लेकर भागने का आरोप लगाया है। पति का आरोप है कि 12 अगस्त को वह किसी काम से घर से बाहर गया था। दोपहर बाद जब घर लौटा तो घर पर पत्नी नहीं थी। आरोप है कि वह अपने साथ 40 हजार नगदी व कुछ आभूषण भी लेकर फरार हो गयी है। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.