Jaunpur News: पत्थरगड्डी उखाड़ने पर दंपति के खिलाफ मुकदमा
जौनपुर, सितम्बर 11 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। राजस्व विभाग की पैमाइश के बाद भूमि पर लगाए गए पत्थरगड्डी को उखाड़कर फेंकने के मामले में बुधवार को देर शाम पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। भुईली गांव निवासी आकाश कुमार सिंह ने विपिन सिंह और उनकी पत्नी काजल सिंह पर पत्थरगड्डी उखाड़ने और गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.