जौनपुर, जुलाई 25 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पंवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में मंगलवार को राजस्व टीम की तरफ से कराई गई पक्की पैमाइश के बाद लगाई गई पत्थरगड्डी को उखाड़कर फेंकने के मामले में पीड़ित राजकुमार की तहरीर और राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कुंवरपुर गांव निवासी राजकुमार की भूमिधरी का पक्की पैमाइश का आदेश हुआ था। आदेश पर राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल की मौजूदगी में पत्थरगड्डी कराई गई थी। आरोप है कि उसी रात विपक्षी राममूर्ति, शंभूनाथ, मदनलाल, प्रभुदेई, शेषकुमार और रेखा ने मिलकर सीमांकन के लिए लगाए गए पत्थरों को उखाड़कर फेंक दिया। जब पीड़ित राजकुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लामबंद होकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। ...