Jaunpur News: पत्थरगड्डी उखाड़ने के आरोप में चार पर केस
जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: खुटहन। गोबरहां गांव में राजस्व विभाग ने कराए गए भूमि सीमांकन के बाद लगाए गए पत्थरों को उखाड़कर फेंकने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अमन कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने सीमांकन के बाद पत्थर गड़वाए थे। आरोप है कि गांव के प्रवेश गिरी, कुसुम गिरी, नेबूलाल गिरी और अनुज गिरी ने उन्हें उखाड़कर फेंक दिया। मना करने पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सीमांकन का पत्थर उखाड़ने पर चार के खिलाफ मुकदमा पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Buxar News: जमीन पर कब्जे की नीयत से दीवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.