Jaunpur News: पति समेत छह के विरुद्ध मुकदमा हुआ दर्ज
जौनपुर, सितम्बर 11 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कुंडी गांव में एक विवाहिता को मारपीट कर घर ने निकाल देने के मामले में पुलिस ने बुधवार देर शाम को पति समेत छह ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार कुंडी गांव निवासी सरिता देवी पत्नी रमाकांत सरोज ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि दो अगस्त को उनकी सास अमृता देवी, पति रमाकांत सरोज, ओमकार सरोज, अरविंद सरोज, काजल तथा ममता ने एकजुट होकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में एसओ गंगासागर मिश्र का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत सभी छह आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- पति समेत छह के विरुद्ध मुकदमा हुआ दर्ज यह भी पढ़ें- दहेज प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.