जौनपुर, अगस्त 8 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ, हिन्दुस्तानप संवाद। थाना क्षेत्र के साढ़ापुर गांव की एक युवती ने अपने पति पर दहेज की मांग, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि सुजानगंज थाना क्षेत्र के चेती रामनगर निवासी संदीप पुत्र झल्लर करीब दो वर्ष पहले उसे उसकी सहमति से दिल्ली ले गया, जहां मंदिर में दोनों का विवाह हुआ। कुछ समय तक दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रहे, जिसके बाद वह अपने पति के साथ अपने ससुराल में रहने लगी। युवती का आरोप है कि करीब आठ-नौ माह पहले उसके पति ने दहेज में एक लाख रुपये और एक चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: दहेज़ उत्पीड़न में पति समेत चार पर केस दर्ज मांग पूरी न होने पर उसके साथ अभद्र...