जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में पट्टीदारों के बीच विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित इकराम ने अपने चार पट्टीदारों पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार मंगलवार की शाम को इदरीश, परवेज, सेराज और एजाज ने उसके साथ खेत में पानी जाने को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने सुरेरी थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी।पुलिस ने मामले में संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उ...