जौनपुर, नवम्बर 10 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के संदहा गांव में दीपावली के दिन 13 वर्षीय छात्र पटाखा जलाते समय उसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से जल जाने कारण सोमवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, संदहा गांव निवासी स्वर्गीय राजेश कश्यप का 13 वर्षीय पुत्र आभास कश्यप दीपावली के दिन पटाखा जला रहा था। इसी दौरान वह पटाखे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जल गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज सिद्दीकपुर ले गए, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा था। यह भी पढ़ें- Etah News: दीपावली पर गंधक-पोटाश से हुए धमाके में किशोर का हाथ उड़ा, चार आगरा रेफर सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई...