जौनपुर, सितम्बर 27 -- Jaunpur News: मछलीशहर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहिजदपुर में पक्के मकान के कमरे में सेंध लगाकर गहना और नगदी चोर उठा ले गए। घटना की सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। गांव निवासी लालजी गौतम पुत्र बिरजू राम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात को वह परिवार के सदस्यों के साथ बगल के कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे की बाहरी दीवार की ईंट तोड़कर चोर अंदर घुस गए। सेंध काट कर अंदर घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा रखा सोने और चांदी का आभूषण और 75 हजार रुपये नगदी उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह लगभग पांच बजे भोर में हुई। चोरी गए गहने में सोने का एक हार, चांदी का छागल, पायल, करधन शामिल है। मामले में प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...