Jaunpur News: पं. मातासेवक उपाध्याय की 12वीं पुण्यतिथि पर पौध वितरण
जौनपुर, अगस्त 17 -- Jaunpur News: सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख रहे पंडित मातासेवक उपाध्याय की 12वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके पैतृक गांव भुइला में पौध वितरण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलेभर से पहुंचे लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। पुण्यतिथि के अवसर पर आगंतुकों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ही पंडित मातासेवक उपाध्याय की स्मृतियों को सदैव जीवंत रखना रहा। उनके पुत्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, संतोष उपाध्याय एवं सुशील उपाध्याय ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत किया। राज्यसभा सांसद एवं उनकी पुत्री सीमा द्विवेदी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.