जौनपुर, नवम्बर 5 -- Jaunpur News: खुटहन। दौलतपुर गांव निवासी पं. उमेश दुबे के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले गए थे, जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन को क्षेत्रवासियों ने अपूरणीय क्षति बताया। एनसीपी नेता पारसनाथ तिवारी, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, इंद्रमणि दुबे, डॉ. श्रीपाल पांडेय, रामानंद पांडेय, विजय शंकर पांडेय, कैलाशनाथ पांडेय, नरेंद्र यादव, अरुण तिवारी और चंद्रकांत दुबे सहित अनेक लोगों ने शोक जताया। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...