Jaunpur News: पंप कैनाल से कापर की केबल चोरी
जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के देनुआ गांव स्थित आदि गंगा गोमती के किनारे स्थापित सोनौरा पंप कैनाल में लगी कापर केबल चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गयी है। सहायक अभियंता लघु डाल नहर खंड द्वितीय रमेश कुमार पटेल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 12 जुलाई की रात उक्त पंप कैनाल पर लगा 32 मीटर 95 एमएम कापर की केबल अज्ञात चोरों ने काट लिया। इससे नहर का संचालन बाधित हो रहा है। मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.