जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को कस्बे में अवैध रूप से संचालित अस्पताल में छापेमारी की कर एक अस्पताल को सील कर दिया। एक अन्य अस्पताल पर नोटिस चस्पा की गई। इस कार्रवाई की भनक लगते ही अन्य अवैध अस्पतालों के संचालक अस्पताल बंद कर फरार हो गए। जिला मुख्यालय से आए डा.अरुण, डा.गोपेश कुमार सिंह तथा सीएचसी के अधीक्षक डा. अरविंद कुमार पाण्डेय की टीम घनश्यामपुर रोड स्थित मानस हॉस्पिटल पर पहुंची। वहां अस्पताल के संचालक रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। अनियमितता पाए जाने पर टीम ने अस्पताल में भर्ती करिश्मा पुत्री रामआसरे, खुशबू यादव पत्नी अनिल तथा श्वेता गौतम पत्नी संतोष को डिस्चार्ज करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद टीम विमला हॉस्पिटल पर पहुंची। टीम को देखते ही अ...