Jaunpur News: पंजाब मेल में महिला को प्रसव पीड़ा, जंघई में बच्ची को जन्म
जौनपुर, सितम्बर 25 -- Jaunpur News: जंघई। हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल में गुरुवार को गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर जंघई जंक्शन पर उतारा गया। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद महिला को ऑटो से निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। बरेली निवासी मिथुन कश्यप पत्नी महिमा कश्यप के साथ कोलकाता से बरेली जा रहे थे। जंघई पहुंचने से पहले महिमा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पति ने टीटीई को सूचना दी। टीटीई की सलाह पर दंपती करीब 10:50 बजे जंघई स्टेशन पर उतर गए। आरोप है कि स्टेशन पर तत्काल चिकित्सा सहायता नहीं मिली। महिला को पैदल सर्कुलेटिंग एरिया तक ले जाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने ऑटो की व्यवस्था कर उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां करीब 11:35 बजे बच्ची का जन्म हुआ। बताया गया कि रेलवे कंट्रोल की सूचना पर एंबुलेंस बुलाई गई थी, लेकिन वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.