Jaunpur News: पंखे में उतरा करंट, क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत
जौनपुर, अगस्त 18 -- Jaunpur News: जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चकवा गांव में सोमवार को पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौके पर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। चकवा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य 32 वर्षीय राजेश कुमार बिंद पुत्र स्व लालता प्रसाद बिंद पंखे के करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने देखा तो मौके उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.