जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: रामनगर। नेवढ़िया बाजार में सोमवार को नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। संस्कृत पाठशाला नेवढ़िया के सामने आयोजित धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। आयोजकों के अनुसार कथा व्यास श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु श्रीराम कथा का रसपान करेंगे। आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीसीताराम की महिमा का प्रचार-प्रसार करने के साथ समाज में सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश देना है। कथा 27 अक्तूबर से चार नवंबर तक प्रतिदिन शाम चार बजे से सात बजे तक होगी। पांच नवंबर को पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजक रघुनन्दन दास जी महाराज ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ...