Jaunpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी
जौनपुर, सितम्बर 23 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। रकम लेने के बाद नौकरी नहीं लगवाने और रुपये वापस मांगने पर टालमटोल करने की शिकायत पुलिस से की है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। दनापुर गांव निवासी अभिषेक तिवारी ने तहरीर में बताया कि एक फरवरी 2023 को गांव के राजेंद्र प्रसाद जायसवाल अपने तीन बेटों अमित, अतुल और राहुल जायसवाल के साथ उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि कॉलेज में नियुक्ति कराने का भरोसा देकर 20 लाख रुपये मांगे गए। परिवार से बातचीत के बाद रकम देने पर सहमति बनी। तहरीर के मुताबिक अलग-अलग तारीखों में कई किस्तों में 18.20 लाख रुपये बैंक खातों में ऑनलाइन भेजे गए। वहीं 1.80 लाख रुपये नकद दिए गए। आरोप है कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.