Jaunpur News: नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे न्यायालय, बाप-बेटे गिरफ्तार
जौनपुर, अगस्त 10 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने क्षेत्र के सहरमा गांव से दो वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर एसडीएम मड़ियाहूं के न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार किए गए दोनों वारंटी आपस में बाप-बेटे बताए जा रहे हैं। सहरमा गांव निवासी लालचंद गौतम और निलेश गौतम का शांतिभंग में चालान हुआ था। इसके बाद दोनों को निर्धारित तारीख पर न्यायालय में उपस्थित होना था, लेकिन दोनों न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। इस पर न्यायालय की ओर से दोनों को नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी होने के बाद भी दोनों के हाजिर नहीं होने पर एसडीएम मड़ियाहूं के न्यायालय से उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया।प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में उपनिरीक्षक अनिल यादव, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव और ओमप्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.