Jaunpur News: नेशनल चैंपियन बनी यूपी टीम में अंकिता का शानदार प्रदर्शन
जौनपुर, अक्टूबर 10 -- Jaunpur News: रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जम्मू के कटरा में चार अक्टूबर को आयोजित थर्ड जूनियर अंडर-19 नेशनल टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में बिहार को हराकर उत्तर प्रदेश की टीम विजेता बनी। इस जीत में रामनगर विकास खंड के बंजारी गांव निवासी शीतला मौर्य की पुत्री अंकिता मौर्य ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अंकिता की सफलता पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह उनके बंजारी स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने अंकिता को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राजेश सिंह ने कहा कि अंकिता ने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि से अन्य बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.