Jaunpur News: नेवढ़िया पुलिस ने वांरटी को दबोचा
जौनपुर, नवम्बर 7 -- Jaunpur News: रामनगर। अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेवढ़िया पुलिस ने शनिवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर हरसिंहपुर गांव निवासी आशीष पांडेय पुत्र बाबूराम पांडेय को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी आशीष पांडेय पर न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। वह काफी समय से वारंट के अनुपालन में पुलिस की तलाश में था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: नाबालिग के अपहरण के मामले में छह साल से वांछित आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.