जौनपुर, अगस्त 16 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर -वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलौरा बाजार के समीप भिखारीपुर गांव में शनिवार की दोपहर जंघई से मछलीशहर की तरफ जा रही इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर कार नीलगाय से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीलगाय करीब बीस फिट दूर जा गिरा। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नीलगाय टक्कर के बाद तुरंत मर गई। गनीमत रही कि गाड़ी में बैठे लोगों को विशेष चोट नहीं आई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...