जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: खेतासराय। क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव के पास बुधवार सुबह निर्माणाधीन सड़क पर बालू लदा ट्रक धंस जाने से खेतासराय-खुटहन मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि बालू लदा ट्रक बिहार से खुटहन जा रहा था। मैनुद्दीनपुर गांव के पास निर्माणाधीन सड़क के किनारे ट्रक का पहिया धंस गया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते जाम लग गया। सुबह स्कूल और कचहरी जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम समाप्त हुआ और आवागमन सामान्य हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...