Jaunpur News: नि:शुल्क नेत्र शिविर में हुई मरीजों की जांच
जौनपुर, अक्टूबर 9 -- Jaunpur News: शाहगंज। सामाजिक संस्था ज्योत्सना की ओर से गुरुवार को पक्का पोखरा स्थित ज्योत्सना भवन में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। इसमें वाराणसी के आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच की। शिविर में 80 लोगों का पंजीकरण हुआ। जांच के बाद 29 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण विधि से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। संस्था के मंत्री राजेश सिंह ने बताया कि चयनित मरीजों को शाहगंज से वाराणसी ले जाने, वापस लाने और ठहरने की व्यवस्था संस्था की ओर से नि:शुल्क की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना है, ताकि आंखों की बीमारी की समय पर पहचान और उपचार हो सके। शिविर में कैंप आयोजक गणेश, व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.