Jaunpur News: नाले में औंधे मूंह पड़ा मिला युवक का शव
जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: जौनपुर। कोतवाली जौनपुर के सरायपोख्ता चौकी क्षेत्र में चौकी से महज 300 मीटर दूर नाले में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। बाहर से देखने पर कहीं चोट, चपेट के निशान नहीं मिले, हालांकि शव उठाया गया तो सिर की तरफ थोड़ा चोट दिखा। मोहल्ले के लोगों ने हत्या की आशंका जताई, जबकि पुलिस ने नशे की हालत में गिरने की आशंका जताई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। सरापोख्ता मोहल्ले के लोग सुबह उठे तो नाले में क शव औंधे मूंह पड़ा था। उसका एक हाथ पेट से दबा था, जबकि दूसरा पीट की तरफ था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी सहित कोतवाली टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की। सुबह 11 बजे तक पहचान नहीं होने पर उसे मोर्चरी भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.