जौनपुर, सितम्बर 8 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन मड़ियाहूं के चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 37 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए सूर्यमणि यादव, हुबलाल सिंह पटेल, कंसराज यादव, प्रदीप कुमार सिंह और कृष्ण कुमार सिंह ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए रमाकांत पांडेय, बृजेश चंद्र उपाध्याय और साहब लाल ने पर्चे भरे। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए छोटे लाल यादव, बृजराज चौरसिया और ब्रह्मदेव मिश्र तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए बबलू यादव, चंद्र प्रकाश यादव और राजेश दुबे ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, गुलाबचंद दुबे, रामधारी यादव, सुरेंद्रनाथ यादव ...