जौनपुर, अगस्त 2 -- Jaunpur News: मछलीशहर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में नापी करने गई राजस्व टीम ने पत्रावली फाड़ने सहित हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमे में बाहर रह रहे तीन लोगों पर भी मुकदमा दर्ज करने का आरोप है। गांव में उपजिलाधिकारी न्यायालय से दफा 24 के तहत सीमांकन करने का आदेश पारित हुआ था। जिसके बाद शुक्रवार को उसके अनुपालन में हल्का कानूनगो संतोष सरोज, लेखपाल सुधीर यादव, उमर बहादुर यादव सरहदी लेखपाल और एक अन्य लेखपाल नीरज कुमार के साथ नापी करने गए थे। आरोप है कि जैसे ही उन्होंने सीमांकन कार्य शुरू किया वैसे ही उसी गांव के महेंद्र सिंह, राहुल, शकुंतला, शेरू उर्फ अनमोल, शशिकला, संतोषी, नायक सिंह, वीरेंद्र सहित कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर आ गए और पत्रावली फाड़ दी। अधिक...