Jaunpur News: नहर पम्प का कॉपर केबल काट ले गए चोर
जौनपुर, जुलाई 13 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जगदीशपुर पम्प नहर से चोर शनिवार की रात सिंचाई व्यवस्था संचालित करने वाला कॉपर केबल काटकर ले गए। घटना के बाद नहर से सिंचाई के लिए होने वाली जलापूर्ति ठप हो गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगदीशपुर पम्प नहर पर चार पम्पों के संचालन के लिए 95-95 मीटर लंबे दो कॉपर केबल लगाए गए थे। शनिवार रात चोर दोनों केबल काटकर ले गए। इसके साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का तार भी उखाड़ ले गए। घटना की जानकारी ऑपरेटर ने अवर अभियंता संदीप मौर्य को दी। इसके बाद अवर अभियंता ने जफराबाद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरी के खुलासे के लिए एसआई विजयप्रताप सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.