Jaunpur News: नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा
जौनपुर, अक्टूबर 19 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। नशे की लत से व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। युवाओं को इससे दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। यह संदेश रविवार को केराकत में मेरा युवा भारत जौनपुर की ओर से आयोजित नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में दिया गया। संचालन केराकत ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दिव्यांशु गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। नशे की लत से बचने के लिए युवाओं को शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक सोनकर के साथ चंचल सिंह, बल्लू गुप्ता, बाकेलाल साहू, डॉ. विनोद शर्मा और वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: नशामुक्त युवा से ही सशक्त समाज का निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.