Jaunpur News: नवोदय की छात्राओं ने पीयू का किया भ्रमण
जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। भारत सरकार के विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय, मड़ियाहूं की छात्राओं ने मंगलवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने आधुनिक प्रयोगशालाओं, वैज्ञानिक उपकरणों और विभिन्न विभागों में संचालित शोध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि पुस्तकों का नियमित अध्ययन विद्यार्थियों के ज्ञान और दृष्टिकोण को व्यापक बनाता है। पुस्तकें ज्ञान का आधार हैं। केवल पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पढ़ी गई बातों पर आत्मचिंतन और मनन करना भी आवश्यक है। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑनलाइन मीडिया और डिजिटल संसाधनों का उपयोग किया जा सकता है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.