जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: सिगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र, दशहरा और रामलीला को देखते हुए सिंगरामऊ थाने में मंगलवार शाम पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान क्षेत्र में होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल, रामलीला मंचन और दशहरा मेले सहित अन्य आयोजनों के बारे में आयोजकों और क्षेत्रीय लोगों से जानकारी ली गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सभी आयोजन प्रशासनिक निर्देशों और निर्धारित नियमों के अनुसार किए जाएं। ग्राम प्रधान संघ के उपाध्यक्ष दिनेश मिश्र, ग्राम प्रधान लालदेव यादव, महमूदपुर के प्रधान संजय सिंह, पंकज सिंह, अरुणेश सैनी, पवन बरनवाल, विपुल बरनवाल, राहुल जायसवाल, विनय यादव, फारूक अहमद, रवि मौर्...