जौनपुर, सितम्बर 3 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। तिसौली गांव में बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी का शव बेड पर और पति का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। एक साथ दोनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे दंपती के बीच आए दिन होने वाला विवाद बताया जा रहा है।शादी और विवाद गांव निवासी मिठाईलाल के 22 वर्षीय पुत्र गोविंद गौतम की शादी तीन माह पहले गत 10 मई को 20 वर्षीय नेहा से हुई थी। पास पड़ोस के लोगों के मुताबिक शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी के चलते नेहा कई बार मायके चली जाती थी। बताया जाता है कि बुधवार को भी दोनों के बीच विवा...