जौनपुर, सितम्बर 23 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। नरहन गणपति युवा संघ के तत्वावधान में नरहन रामलीला स्टेज पर स्थापित भगवान गणपति की प्रतिमा का पांच दिवसीय पूजन-अर्चन के बाद विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया। गणपति प्रतिमा के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालु 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके बाद प्रतिमा को गोमती नदी के किनारे नावघाट पर बनाए गए अस्थायी कुंड में विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर राज गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, राजत गुप्ता, सूरज मोदनवाल, विक्की जायसवाल, सानू गुप्ता, रिशु मोदनवाल, आशीर्वाद गुप्ता, गोलू गुप्ता, छोटू गुप्ता, कल्लू गुप्ता,आदर्श सेठ, आकाश मोदनवाल, आदित्य ठठेरा, गौरव जा...