Jaunpur News: नपा बोर्ड की बैठक में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में हुई। बैठक में नगर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें छठ पूजा और देव दीपावली का आयोजन, शव वाहन की खरीद और विभिन्न वार्डों में हाईमास्ट लाइटें लगवाने के प्रस्ताव प्रमुख रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 और 15 नवंबर को वार्ड भगत सिंह स्थित सूर्यकुंड तालाब पर नगर पालिका की ओर से छठ पूजा का आयोजन कराया जाएगा। वहीं कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर 24 नवंबर को बहोरिकपुर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर देव दीपावली उत्सव मनाया जाएगा। दोनों आयोजनों की तैयारियां नगर पालिका की ओर से कराई जाएंगी। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका शव वाहन खरीदेगी। इसके अलावा नगर के अलग-अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.