जौनपुर, अगस्त 15 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी वार्डों के सभासदों ने कार्यों में देरी का आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा और टीएस तेजबहादुर के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर क्षेत्र से जुड़े कई कार्यों के निस्तारण में अनावश्यक देरी हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासद अर्पित जायसवाल ने बताया कि बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। जिसके बाद सभासदों ने दोनों अधिकारियों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि बोर्ड की बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कार्यों में देरी के आरोपों की भी समीक...