Jaunpur News: नन्दलाला ने लिया जनम, चहुंओर लगा जयकारा
जौनपुर, सितम्बर 5 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले भर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। घर से लेकर मंदिर और थानों में भगवान योगेश्वर की झांकी सजाई गयी थी। देर रात तक विभिन्न मंदिरों, पुलिस लाइन, थानों तथा पूजा पंडालों में श्रद्धालु दर्शन पूजन करते रहे। बच्चों से लेकर बड़ों और महिलाओं ने व्रत रखा। आधी रात को नन्दलाला का प्राकट्य होते ही चहुंओर नंद घर अनंद भयो जै कन्हैयालाल की गूंज सुनाई देने लगी। पुलिस लाइन को रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया था। टीडी कॉलेज के बलरामपुर हाल में भी भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाकर पूजन अर्चन किया गया। झांकी देखने के लिए सबसे अधिक भीड़ पुलिस लाइन में रही। शाम को पट खुलते ही श्रीकृष्ण का जयकारा लगने लगा। शाम आठ बजे से पंडाल में भजन कीर्तन शुरू हो गया था। पूरा पुलिस लाइन भव्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.