Jaunpur News: ननिहाल में रह रही किशोरी की मौत से पसरा मातम
जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के मडार गांव की राजभर बस्ती में सोमवार को ननिहाल में रह रही एक किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोरी की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। मडार गांव निवासी जितेंद्र राजभर के घर उनकी 15 वर्षीय भांजी चांदनी रह रही थी। चांदनी के पिता हृदय राजभर बोडसर गांव के निवासी बताए गए हैं। परिजनों के अनुसार सोमवार को घर के अंदर किशोरी का शव लटकता हुआ मिला था। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: ननिहाल में रह रही किशोरी की मौत से मचा कोहराम घटना की खबर फैलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी की असमय मौत से परिजन सदमे में हैं। घर में मातम छा गया। शाम को हुई घटना के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.