जौनपुर, अगस्त 27 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र सिंगरामऊ की आपूर्ति मंगलवार की पूरी रात ठप रही। जिसके चलते छह फीडरों के 50 से अधिक गावों के लोग जहां उमस भरी गर्मी में पूरी रात अंधेरे में रहे वहीं सुबह होते ही पेयजल के लिए इधर उधर भटकने लगे। मंगलवार की रात लगभग आठ बजे गरज के साथ हुई बारिश के चलते 33केवी लाइन में मरगूपुर गांव के पास ब्रेक डाउन हो गया। आरोप है कि लोगों ने जेई और एसडीओ को फोन किया, लेकिन किसी का फोन लगा नहीं। स्थानीय बिजली कर्मी भी लापरवाह दिखे। ऐसे में बदलापुर स्थित 132 उपकेंद्र से शटडाउन नहीं दिया गया। यह भी पढ़ें- Unnao News: बारिश में रातभर बिजली का रोना, टूटे इंसुलेटर, लाइन ब्रेकडाउन सुबह साढ़े आठ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान सिंगरामऊ, कबेली, लालगंज, कुशहा, बहरीपुर रतासी, फत्तूपुर,हरिहर...