जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर बोर्ड बैठक बुधवार को अध्यक्ष सीतामनी सोनकर की अध्यक्षता में हुई। अधिशासी अधिकारी शशिकांत तिवारी ने बैठक की कार्यवाही प्रारंभ कराई। नगर पंचायत के विकास कार्यों और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सभासदों ने वार्डों में नाली निर्माण, मरम्मत, इंटरलॉकिंग कार्य का प्रस्ताव दिया। सभासदों की तरफ से रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस मौके पर सभासद अनुपमा भारती, सरिता, छगनलाल सोनकर, मोहम्मद तौफीक, मोहम्मद आसिफ, अजीत विश्वकर्मा, शीशवंश सिंह, नगमा बानो, सबीना अंसारी, अतीक अहमद, सिकंदर यादव, मनोज यादव, डीपी पाल, ...