Jaunpur News: नगद सहित चांदी का जेवर लेकर फरार
जौनपुर, नवम्बर 15 -- Jaunpur News: मछलीशहर। नगर के कायस्थाना मोहल्ले में दो उच्चके एक जेवर व्यापारी का झोला छीनकर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नगदी और गहनों की खोजबीन में लगी हुई है। जौनपुर नगर के कोतवाली थाना सिपाह अंचला देवी घाट रोड निवासी मन्नालाल सेठ शुक्रवार को मछलीशहर आए हुए थे। उन्होंने बताया वह रोडवेज बस अड्डे से पैदल ही सराय मोहल्ला निवासी गुलाबचन्द सर्राफ की दुकान पर गए और उन्हें झोले में रखा पायल और अंगूठी दी। जिसके एवज में उनके द्वारा 37 हजार 100 रुपए दिया गया था। जिसे मैने झोले में रख लिया और वहां से कायस्थाना मोहल्ला रह रही अपनी बेटी के घर जाने लगा। बेटी के घर निकट अचानक दो युवक मेरा झोला छीनकर फरार हो गए। झोले में मैने पायल और अंगूठी के 37 हजार 500 रुपये नगद और चांदी के कुछ गहने रखे थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.