जौनपुर, सितम्बर 29 -- Jaunpur News: चंदवक। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के परिजनों ने अपनी बेटी के लापता होने की सूचना देते हुए घर से नगदी और गहने लेकर फरार होने का आरोप है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी रविवार भोर में लगभग तीन बजे जब घर के सब लोग सो रहे थे। उस समय घर से 5000 रुपये नगद एवं सभी के सोने चांदी के गहने लेकर घर से फरार हो गई। जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवती का पता नही चल सका है। सोमवार दोपहर युवती के परिजनों ने युवती के नगदी व गहने समेत लापता होने की सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक को दी है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: युवती लापता गुमशुदगी दर्ज थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवती के मोबाइल एवं सीसीटीवी फुटेज आदि देखकर युवती की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...