जौनपुर, अक्टूबर 14 -- खेतासराय में नकाबपोश बदमाशों के हमले Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में एक महीने से लगातार रात के अंधेरे में नकाबपोश बदमाश राहगीरों को निशाना बना रहे है। हमले से लोगों में दहशत का माहौल बना है। दो दिन पहले रात में घर से खेतासराय आते समय एक ग्राम प्रधान पर नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के दूसरे दिन पुलिस से शिकायत कर ऐसे बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की है। रुधौली गांव के ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता ने बताया कि रविवार की रात वह अपने घर से रोज की तरह खेतासराय दुकान पर सोने आ रहे थे। सफीपुर जंगल के पास दो तीन की संख्या में नकाबपोश अज्ञात बदमाश उन पर हाकी डंडे से हमला कर दिए। मौका पाकर वह बदमाशों के चंगुल से भाग लिए। इस घटना से दो दिन पहले सफीपुर के पास कनवरिया मोड़ पर उनकी मिल पर सोए विनो...