Jaunpur News: नकदी और गहना चोरी के आरोप में बहू समेत चार पर केस
जौनपुर, अक्टूबर 27 -- गहने और नकदी चोरी का आरोप Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। पिलकिछा गांव के अस्पताल मार्ग निवासी राम सिंगार विश्वकर्मा ने अपनी छोटी बहू, उसकी मां समेत चार लोगों पर घर से 25 लाख रुपये से अधिक के गहने और दो लाख रुपये नकदी चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राम सिंगार के अनुसार उनके छोटे बेटे दिव्यम विश्वकर्मा की शादी करीब छह वर्ष पहले लाइन बाजार क्षेत्र के सीहीपुर गांव निवासी प्रवीण विश्वकर्मा की पुत्री प्रज्ञा से हुई थी। दंपती की चार साल की बेटी है। उन्होंने बहू को बीडीएस की पढ़ाई भी कराई थी। आरोप है कि गत मई में डिग्री मिलने के बाद बहू के व्यवहार में बदलाव आने लगा। विवाद के बाद वह बेटी को लेकर मायके चली गई। आरोप है कि 10 अक्टूबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.