Jaunpur News: धारदार हथियार से युवक पर हमला
जौनपुर, सितम्बर 24 -- Jaunpur News: जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र तूतीपुर मोहल्ले में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे युवक को धारदार हथियार से मनबढ़ों ने युवक को घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुल्ला टोला निवासी आजम व उसका भाई सैफुद्दीन किसी काम से जा रहे थे। तूतीपुर चौराहे के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने आजम पर धारदार हथियार ( अस्तुरा ) से चेहरे पर जानलेवा हमला कर दिया। बड़े भाई सैफुद्दीन को भी चोटे आईं। आजम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजम का आरोप है कि रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। एक नामजद सहित चार अज्ञात के विरुद्ध तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.