Jaunpur News: धान रोपाई के दौरान अधेड़ पर हमला, चार पर केस
जौनपुर, जुलाई 24 -- Jaunpur News: बरसठी। सहरमा गांव में शुक्रवार की दोपहर धान की रोपाई के दौरान 50 वर्षीय हुसैनी धरिकार पर गांव के चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हुसैनी का आरोप है कि गांव के अवधेश माली, दिनेश, मक्खन और एक महिला ने उनपर लाठी डंडे से हमला किया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और एक दांत टूट गया। पत्नी के शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हुसैनी को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपितों के खिलाफ एससी/एसटी ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.