जौनपुर, नवम्बर 3 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित साधन सहकारी समिति को इस बार अभी धान क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। इस केंद्र पर हर वर्ष हजारों कुंतल धान की खरीद होती रही है। क्षेत्रीय किसानों ने इस समिति को भी जल्द क्रय केंद्र बनाए जाने की मांग की है। धर्मापुर ब्लाक में सिर्फ एक क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति किरतापुर को बनाया गया है। जो कस्बा क्षेत्र से दूर स्थित है। जिससे इस इलाके के किसानों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। गौराबादशाहपुर इलाके में किसान धान की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं। ऐसे में धान क्रय केंद्र कस्बे में नहीं खोलकर प्रशासन किसानों के साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रहा है। क्षेत्र के किसान राममिलन सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, रामसहाय यादव, श्यामबिहारी या...