Jaunpur News: धान की कुटाई कर लौट रहे चाचा-भतीजे को पीटा, दो पर मुकदमा
जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मंगलवार रात धान की कुटाई कर लौट रहे चाचा-भतीजे को नहर के पास रोककर दो अज्ञात लोगों ने मारपीट की। आरोपितों ने दोबारा गांव या आसपास धान की कुटाई करने आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भदोही जिले के डूंडवा धरमपुरी मोड़ निवासी विजय कुमार अपने भतीजे शिवा के साथ परियत बाजार में रहकर मशीन से धान की कुटाई का काम करते हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे दोनों भगवानपुर गांव से धान की कुटाई कर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव की नहर के पास दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपितों ने धमकी दी कि दोबारा इस गांव या आसपास धान की कुटाई करने आए तो ठीक नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.