Jaunpur News: धर्म सम्प्रदाय के नाम पर राजनीति कर रही सरकार : रमेश प्रजापति
जौनपुर, सितम्बर 20 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड क्षेत्र के रुधौली गांव में शनिवार को गयादीन प्रजापति के आवास परिसर में पीडीए जनपंचायत आयोजित हुई। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री रमेश प्रजापति ने भाजपा सरकार पर धर्म और संप्रदाय के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने मंडल आयोग और सामाजिक न्याय से जुड़े सपा के कार्यों का भी उल्लेख किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व शैलेंद्र यादव ललई ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कानून-व्यवस्था, पेपर लीक, आरक्षण और सरकारी भर्तियों के मुद्दे उठाए। यह भी पढ़ें- Shamli News: पीडीए पंचायत में जन जन तक नीतियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.