Jaunpur News: धर्मापुर में शोकसभा कर दिवंगत प्रधान को दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर, अगस्त 12 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लॉक कार्यालय पर बुधवार को दोपहर बाद एक शोकसभा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव मुन्ना की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ब्लॉक के गजना गांव की ग्राम प्रधान उर्मिला यादव पत्नी आशीष यादव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में बीडीओ कृष्णमोहन यादव, सीडीपीओ सुनीता मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, एडीओ आईएसबी राकेश रोशन, एडीओ पंचायत राजेश यादव, प्रधान नरेंद्र यादव, नीरज यादव, घनश्याम जायसवाल, पन्नालाल यादव, प्रीतम, ऋषभ, दिनेश सिंह, बरकत अली, सैयद बेलाल, अखिलेश यादव, नीलकमल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.