जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को पुलिस बनकर घर से उठाने की धमकी देकर 90 हजार रुपए खाते में डलवाने के आरोप में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी है। क्षेत्र के छंगापुर गांव निवासी दिलीप कुमार निषाद की पत्नी रीता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगायी है कि 10 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर फोन आया। जहां खुद को पुलिस बताकर उसे घर से उठाने की धमकी दी गई। जिससे घबराकर रीता ने ठगों के द्वारा बताये गये खाते में 90 हजार नौ सौ रुपए डाल दिया। कुछ देर बाद उसे ठगी की जानकारी हुई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि साइबर टीम जांच कर रही है फिर भी अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...